भभुआ, अगस्त 3 -- जीयर स्वामी ने परसिया चातुर्मास महोत्सव में धर्म, वैराग्य और योग का दिया संदेश कहा, हर साधना का अंतिम लक्ष्य भगवान श्रीहरि के चरणों में प्रेम होना चाहिए (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसिया चातुर्मास महोत्सव में जीयर स्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, वैराग्य, योग और आत्मशुद्धि का गूढ़ संदेश दिया। यह भी पढ़ें- भक्ति, संयम और समर्पण से ही जीवन सार्थक होता है धर्म का महत्व उन्होंने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाना नहीं, बल्कि ईश्वर की भक्ति, आत्मकल्याण और लोकमंगल के मार्ग पर आगे बढ़ना है। मनुष्य का जीवन सीमित है। अनेक प्रकार की बाधाएं हैं और विभिन्न मतों के कारण सामान्य व्यक्ति भ्रमित हो जाता है। सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग वैदिक परंपरा के सभी देवी-देवताओं के प्रति समान ...