शामली, मई 5 -- थानाभवन। नगर के पचतीर्थी आश्रम में अवधूत शिरोमणि बाबा हीरादास जी महाराज की 111वीं एवं स्वामी हरिदेव जी महाराज की 20वीं पुण्य स्मृति पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। थानाभवन नगर के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे पर स्थित पचतीर्थी आश्रम में अवधूत शिरोमणि बाबा हीरादास जी महाराज की 111वीं एवं स्वामी हरिदेव जी महाराज की 20वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सनातन चेतना के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने संतों के दिव्य प्रवचनों का श्रवण कर धर्म, राष्ट्र और मानवता के प्रति जागरूकता का संदेश ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम के मुख्य महंत स्वामी रामदेव महाराज ने अपने ओजस्व...