भक्ति, श्रद्धा और मधुर भजनों से सराबोर हुआ आयोजन
कोडरमा, जून 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र में होटल एचएमटी में उदय मेहता के सौजन्य से आयोजित पूजा-अर्चना एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। बताया गया कि तेतरियाडीह निवासी रामकृष्ण मेहता की धर्मपत्नी शकुंतला मेहता ने लगातार 40 वर्षों तक निर्जला एकादशी व्रत का पालन कर धार्मिक गतिविधियों और पूजा-पाठ में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। निर्जला एकादशी व्रत के उद्यापन के अवसर पर उनके निवास स्थान पर तीन दिवसीय पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उपस्थित लोगों ने इस सफल और भव्य आयोजन के लिए उदय मेहता, अभय मेहता, उनके पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.