भक्ति, प्रेम और सदाचार का संदेश देती श्रीमद्भागवत कथा
मुंगेर, मई 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के ईटवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के चौथे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। यज्ञशाला परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वृंदावन से पधारे विद्वान आचार्य गोपाल शास्त्री महाराज एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने हवन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। वहीं वृंदावन से आयीं कथावाचिका कृष्णा प्रियंका ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान वामन अवतार एवं कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन कृष्ण ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.