मुरादाबाद, मई 28 -- वृंदावन गार्डन सिविल लाइन में गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा कि परमेश्वर श्रीहरि को देखा नहीं जा सकता मगर, भक्तिपूर्ण विश्वास, समर्पित भाव, अनन्य प्रेम और श्रद्धा से परमेश्वर के साक्षात दर्शन हो सकते हैं। उन्होंने हरि नाम का वर्णन करते हुए कहा इसके जप से त्याग, तपस्या और लोक कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होते हैं। इसीलिए श्री हरिनाम जप का अभ्यास और परहित में रहकर निष्काम सेवा करते रहना चाहिए। अंत में उन्होंने भजनों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। व्यवस्था में राम चंद्र सिंह, किरन प्रजापति, अंकुश सिंह, गुनगुन सिंह, सोनाली सरोज, नीलम कौशिक, शोभा अग्रवाल, नीतू सिंह, सुधा शर्मा, अनुराधा खुराना, अभिलाषा कपूर, अक्छेंद्र सारस्वत, अनिल सिक्का, राजू, अमन गुप्ता, वंश आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन...