छपरा, मई 31 -- फोटो- 10 - मढ़ौरा के शिल्हौरी मंदिर परिसर में कथा वाचन करती सनातनी कथा वाचिका चित्राली मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय शिल्हौरी धाम मंदिर परिसर में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध सनातनी कथा वाचिका चित्राली उपाध्याय ने कहा कि मन की पवित्रता ही सबसे बड़ा मंदिर है। जहां व्यक्ति पवित्र भाव और श्रद्धा के साथ बैठकर प्रभु का स्मरण करता है, वही स्थान मंदिर बन जाता है। उन्होंने कहा कि समर्पित अनुराग और सच्ची भक्ति के माध्यम से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है। कथा वाचन के दौरान उन्होंने कहा कि धन से सुविधाएं खरीदी जा सकती हैं, लेकिन सच्चा सुख केवल धर्म और अध्यात्म से प्राप्त होता है। जीवन में सुख-शांति का मूल मंत्र धर्म है और भक्ति मनुष्य को महान बनाती है। व्यक्ति को सम्मान उस...