भक्ति, प्रेम और आत्मिक शांति के संदेश के साथ रामाश्रम सत्संग शुरू
धनबाद, जुलाई 12 -- बेकारबांध पॉलीटेक्निक रोड स्थित ब्लेसिंग बैंक्विट हॉल में रामाश्रम सत्संग, मथुरा की ओर से आयोजित दो दिवसीय आंतरिक सत्संग का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच शुभारंभ हुआ। समारोह में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग और ध्यान का लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण, शंखध्वनि और आरती से हुई। इसके बाद भजन, प्रवचन, ध्यान और आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से सत्य, सेवा, सदाचार, प्रेम और आत्मिक शांति का संदेश दिया गया।जयपुर से पहुंचे मुख्य आचार्य अमित कुमार के सानिध्य में आयोजित सत्संग में ओमप्रकाश मिश्र (वाराणसी), शंकर सेन (रांची), जेपी सिंह (देवघर) और फतेह बहादुर सिंह (मध्य प्रदेश) सहित कई आचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.