मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही जगन्नाथ ब्रह्मर्षि नगर रोड में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन गौतम कृष्ण महाराज ने भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के महत्व को बताया। इसके साथ ही उन्होंने सृष्टि की रचना, राजा परीक्षित का जन्म, शुकदेव जी के आगमन आदि की कथा सुनाई। कथा के अंत में आरती की गई, उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर आयोजक में अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संयोजक संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, उप संयोजक विश्वमोहन कुमार, उप कोषाध्यक्ष विकास कुमार, व्यवस्थापक चंदन मिश्रा, मुकेश चौधरी, राकेश मिश्रा, रविंद्र ठाकुर, गोपाल प्रसाद, सुनील गुप्ता, उपेंद्र सिंह, राजीव कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- अंबा बिशनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा स्थल पर भक्तों की भीड़ लगी...