भक्ति, ज्ञान का संचार करती है भागवत कथा: रामप्रपन्नाचार्य
आगरा, जून 1 -- पंचेश्वर महादेव मंदिर कालिंदीपुरम कॉलोनी, मऊ रोड पर सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सोमवार को 251 महिलाओं ने कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। शुभारंभ पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कथा व्यास स्वामी रामप्रपन्नाचार्य ने गणेश पूजन एवं कलश स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कलश पूजन एवं श्रीमद्भागवत महात्म्य बताया। कहा कि कलश स्थापना के माध्यम से देव शक्तियों का आह्वान किया जाता है, जिससे समस्त धार्मिक अनुष्ठान सफल एवं फलदायी बनते हैं। यह भी पढ़ें- हृदय को जाग्रत करने का मार्ग दिखाती है भागवत कथा : डॉ. उनियाल उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.