कटिहार, जनवरी 7 -- कटिहार राजेंद्र स्टेडियम में श्री श्याम मित्र मंडल कटिहार द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर मंगलवार को चतुर्थ दिवस पर भी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सुनने एवं भक्ति प्रेम रस मे रम जाने को भाड़ी संख्या मे भक्तजनों की उपस्थिति हो रही है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर गौरव कृष्ण गोस्वामी के श्रीमुख से प्रवाहित दिव्य वाणी का श्रवण पूरा शहर कर रहा है। भक्ति, ज्ञान और संस्कार से परिपूर्ण यह पावन क्षण मन को आत्मिक शांति प्रदान कर रहा है। भागवत का फल हमारे कर्म, भाव और श्रद्धा के अनुसार ही प्राप्त होता है। भागवत कथा मे कोई ऊंच नीच और गरीब अमीर का भेद नही होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.