भक्ति, ज्ञान, वैराग्य से जीवन को मिलती है सही दिशा : आचार्य सुबोध कपिल
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- चिलकाना। श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिन कथा व्यास आचार्य सुबोध कपिल महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सत्संग और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाला दिव्य ज्ञान है। आचार्य सुबोध कपिल ने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण, संतों का संग और भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को चिंताओं तथा मोह-माया से दूर करता है। इससे मन को शांति मिलती है और व्यक्ति सद्मार्ग पर आगे बढ़ता है। इस अवसर पर जयपाल सैनी, आदेश सैनी, सचिन सैनी, अंकित सैनी, सीटू सैनी, अंकुश सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.