मथुरा, जून 1 -- चौक बाजार सर्राफा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का शुभारंभ महिलाओं के मेहंदी उत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों, नृत्य और धार्मिक आयोजनों के बीच पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों पर जमकर आनंद लिया। इसके बाद स्वामी घाट से सायं 4 बजे भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने नगरवासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में नासिक बैंड, प्रकाश बैंड एवं इस्कॉन भक्तों द्वारा किए गए श्री हरिनाम संकीर्तन ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। 101 महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बालकृष्ण प्रभु का सुसज्जित डोले के साथ साथ कथा व्यास रमाकांत गोस्वामी महाराज स्वयं कीर्तन करते हुए भक्तों एवं सेवकों के साथ चल रहे थे। ...