मेरठ, मार्च 6 -- कैलाश पर्वत पर चल रहे भक्तामर पाठ में 27वें दिन कैलाश पर्वत मुख्य जिनालय में विराजमान आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। शनिवार को 90 परिवारों ने विधान में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। भगवान की शांतिधारा नीरज जैन एवं स्वर्ण कलश से अभिषेक संजय जैन ने किया। दीप प्रज्वलन रूपा जैन, रेनू जैन द्वारा किया गया। विधान के मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि जीवन की बहुत बड़ी समस्या क्रोध है। दुनिया में किसी के जीवन में भगवान आए या न आए परंतु क्रोध जरूर आता है। क्रोध की आग दिखाई नहीं देती लेकिन इसकी भभक हमारे संबंधों, संवेदनाओं एवं मर्यादाओं को जलाकर नष्ट कर देता है। इसे सिर्फ समझदारी से रोका जा सकता है। भक्तामर विधान के पश्चात पाठ, आरती, भक्ति संगीत, प्रश्न मंच, शास्त्र सभा की गई। विधान में दिनेश जैन, लता जैन, मयंक, मुदित, नमित, निर्वाण, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.