भक्तमाल कथा में गूंजा भक्ति और संत महिमा का संदेश
मेरठ, जुलाई 28 -- जैनिस पैलेस में सोमवार को श्री वैष्णव भक्त सेवा संस्थान एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांच दिवसीय भक्तमाल कथा के तीसरे दिन कथा व्यास कपिल बावरे महाराज ने भक्तों की भक्ति और संतों की महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और भजनों व जयकारों से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। कपिल बावरे महाराज ने कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए धन, वैभव और सांसारिक सुखों से अधिक जरूरी सच्ची भक्ति और समर्पण है। जब भक्त का मन प्रभु की भक्ति में रम जाता है तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संतों और भक्तों का जीवन समाज को धर्म, संस्कार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भक्तमाल कथा में वर्णित भक्तों का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति विश्वास बनाए रखने की सीख देता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.