बरेली, अप्रैल 27 -- रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम सत्संग भवन में आयोजित भक्तमाल कथा में वृंदावन धाम से पधारे संत गौरदास महाराज ने राधा-कृष्ण के विरह प्रसंग का वर्णन करते हुए भक्ति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने चैतन्य महाप्रभु और रूप गोस्वामी के चरित्र का भी वर्णन किया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और वातावरण कृष्णमय हो गया। इसके बाद सामूहिक आरती हुई एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नर सिंह मोदी, अनिल गुप्ता, दीपेश खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.