भकुनखोला खेल मैदान निर्माण स्थल की गुणवत्तापूर्ण पर जोर
बागेश्वर, जून 20 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। भकुनखोला खेल मैदान के निर्माण को लेकर शनिवार को जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य को शीघ्र और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खेल मैदान के निर्माण से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, जेसी आर्या, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी और रमेश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वार्ड नंबर 2 में पार्क निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.