बिजनौर, अप्रैल 15 -- अफजलगढ़। किसानों पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भकियू टिकैत का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरना स्थल पर वन विभाग द्वारा किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाने की निंदा की गई। वक्ताओं ने किसानों पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया। बिजली विभाग द्वारा किसानों के घरों में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने तथा अधिक बिल वसूलने सहित बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने कहा कि गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध नहीं है। गौशाला में मौजूद अच्छी नस्ल की गायों की बिक्री की जा रही है। यह भी पढ़ें- किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील मकसूदाबाद और अल्हैपुर मोहकम से अभयराजपुर तथा अल्हैपुर मोहकम से हरकिशनपुर बाईपास मार्...