संभल, जनवरी 16 -- थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली स्थित रेलवे हाल्ट पर गुरुवार एक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग के एक पैर का पंजा कट गया। वे बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन में मूंगफली बेचने चढ़े थे और उतरते समय संतुलन बिगड़ने से उनका पैर ट्रेन के नीचे आ गया। बरेली के (भुर्जी टोला) आंवला निवासी 55 वर्षीय अनिल कुमार (पुत्र रामस्वरूप) पैसेंजर ट्रेनों में मूंगफली बेचकर गुजर-बसर करते हैं। बुधवार को भी वे बरेली से अलीगढ़ जा रही ट्रेन में मूंगफली बेच रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भकरौली रेलवे हाल्ट पर ट्रेन के रुकते ही वह नीचे उतरने लगे, तभी अचानक पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठे। इस दौरान उनका पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया और पंजा कट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 108 पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.