उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। शहर के मोतीनगर मोहल्ला स्थित बड़े हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही ढोल नगाड़े की ध्वनियों के साथ भए प्रगट कृपाला दीन दयाला के उच्चारणों से मंदिर परिसर गुंजायमान होने लगे। रामनवमी पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में गूंजी शंख ध्वनियों ने पूरा माहौल भक्तिरस से सराबोर हो उठा। उधर, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभु श्रीराम की लीलाओं से सजी झांकियों से भव्य शोभा यात्राएं भी निकाली गई। कहीं-कहीं मंदिरों में श्रीरामचरित मानस व बालकांड का पाठ भी हुआ। बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हवन व पूजन के बाद मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित हुआ। भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में झांकिया बनी रही आकर्षण का केंद्रश्रीरामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार दोपहर श्री...