हाजीपुर, मार्च 27 -- महुआ,एक संवाददाता। बेल के लिए प्रसिद्ध कन्हौली के रामनवमी मेला में शुक्रवार को दर्शकों की भारी भीड़ हुई। यहां पर लोगों ने मेला का जमकर आनंद लिया और बेल के साथ मिट्टी के बर्तन की खरीदारी की। यह मेला सैकड़ों वर्ष से लगते आ रही है, जो आज भी कायम है। यहां पर 1841 में बनी रामजानकी मंदिर पर राम जन्मोत्सव के साथ चैता का आयोजन होता है। संकीर्तन मंडली द्वारा चैता गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया गया। कैसे होई गेहूं के कटनिया हो रामा पिया परदेसिया, सुतल पिया के जगावे ए रामा कोयल मीठी बोलियां सब दिन बोले कोइली भोर भिनसर्वा आज काहे बोले आधी रतिया ए रामा, चैत मास में राम के जनमिया हो रामा चैत शुभ दिनमा। यहां पर प्रभु श्री राम का जन्म कराया गया। इस मौके पर भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी के गीत गूंज उठे। राम जन्मोत्सव को ल...