बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी... रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों में यह आनंदित करने वाला भजन गूंजता रहा। सैदनपुर: कस्बा बदोसराय के राम जानकारी मंदिर रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालु सुबह ही पहंुचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्म लेते ही प्राकृतिक वनस्पतियों में मधुमास छा गया और जय श्री राम के उद्घोष व घंटा घड़ियालों के बजने से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं, नवरात्र के अंतिम दिन क्षेत्र के बदोसराय मरकामऊ, कटका टिकुरी कुंतेश्वर धाम, अमरा कटेहरा अमरा देवी सैदनपुर के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के सिद्धिदात्रि स्वरूप की भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन की पूर्णाहुति करके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.