भए प्रकट कृपाला दीन दयाला' से गूंजे देवालय
औरैया, मार्च 26 -- दिबियापुर, संवाददाता। रामनवमी पर गुरुवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का समय हुआ, मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के साथ 'भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी' के भक्ति स्वर गूंज उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दिबियापुर के निकट प्राचीन महामाई मंदिर, जैतपुर काली माता मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर झंडे, घंटे और जवारे चढ़ाए। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और कई स्थानों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। रामनवमी के अवसर पर नगर व क्षेत्र में जगह-जगह श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ आयोजित किए गए। साथ ही भगवान श्रीराम की भव्य व आकर्षक झांकियां सजाई गईं। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कन्या भोज व भंडारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.