श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। राम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने राम दरबार की आरती करके आराधना की। इसके साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। भिनगा में पूर्व चेयरमैन अजय आर्य के आवास पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में 12 बजे भगवान का जन्म होते ही शंख, घंटी घड़ियाल बजने लगे। लोगों ने भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी से श्रीराम जी की स्तुति की। इसके बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं सेवक बाबू राम गुप्ता,विजय बारी, उमेश, वीरेंद्र, आशीष आर्य आजाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।गिरंट बाजार क्षेत्र के जयपत्तरपुरवा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में धूमधाम से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी बाबा भंडारी दास ने जन्मोत्सव मनाया। इसके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.