बेगुसराय, अप्रैल 17 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की कुम्हारसो पंचायत अंतर्गत भंसी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वर्ग अष्टम के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाणपत्र के साथ प्रगति पत्रक प्रदान किया गया। छात्राओं ने विदाई गीत गाकर अतिथियों व विद्यालय परिवार को भाव विभोर कर दिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सही मार्गदर्शन मिले तो विद्यार्थियों को सफलता की सीढ़ी चढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। शिक्षक विवेक झा ने कहा कि बच्चों ने विद्यालय का नाम रौशन किया है। छात्रा पायल कुमारी, मोनिका कुमारी,अंशु कुमारी, दिव्या‌, गुलशन, शाहबाज सहित अन्य बच्चों को मेडल प्रदान किया गया। मौके प...