भभुआ, अप्रैल 7 -- अस्पताल में भर्ती कराकर पीड़ित मां-बेटी का कराया गया इलाज निषाद राज की पूजा को ले निकले जुलूस के दौरान हुआ हादसा (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर हाई स्कूल के पास सोमवार की शाम भंवरों के झुंड ने मां-बेटी पर हमला कर दिया। भंवरों के काटने से दोनों घायल हो गईं। घायलों में भगवानपुर गांव के वार्ड छह निवासी ऑर्गन मास्टर संतोष मल्लाह की 35 वर्षीया पत्नी रीना देवी और 9 वर्षीया बेटी रुपा कुमारी शामिल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की शाम निषाद राज के पूजा के अवसर पर भगवानपुर गांव से जुलूस गुजर रहा था। मां-बेटी जुलूस देखने के लिए हाई स्कूल के पास गई थीं। वहीं पास में बरगद के पेड़...