भंवरे के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी
गुमला, मई 11 -- गुमला। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंबाटोली निवासी 75 वर्षीय बालाशीष खाखा भंवरे के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बालाशीष खाखा अपने मवेशियों को चराने के लिए बगीचे की ओर गया था। इसी दौरान सेंबल पेड़ पर छत्ता बनाकर रह रहे भंवरे ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में भंवरे ने चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- धमौल थाना के चौकीदार पर चाकू से हमला, हालत गंभीर जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.