गिरडीह, मार्च 21 -- हीरोडीह। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो गांव में एक 15 वर्षीय कुंवारी कन्या बनू कुमारी कठिन तपस्या में लीन है। यह तपस्या अत्यंत कठोर मानी जा रही है। जिसे करना हर किसी के वश की बात नहीं है। बताया जाता है कि नवरात्र शुरू होते ही बनू कुमारी कांटे की कीलों से बनी चौकी पर, बिना अन्न ग्रहण किए, लगातार 9 दिनों तक पेट के बल लेटकर कलश धारण कर रही हैं। वह भंडारो गांव की रहनेवाली हैं। जहां स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इस अद्भुत साधना को देखने पहुंच रहे हैं। कन्या की माता गीता देवी एवं पिता राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ पूजा-पाठ में गहरी रुचि रखती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कठोर तपस्या करने का यह उसका लगातार दूसरा वर्ष है। इस दौरान पं...