गिरडीह, मार्च 20 -- हीरोडीह। नवरात्र के पावन अवसर पर गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो गांव में एक 15 वर्षीय कुंवारी कन्या बनू कुमारी कठिन तपस्या में लीन हो गई है। यह तपस्या अत्यंत कठोर मानी जा रही है। जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। बताया जाता है कि नवरात्र शुरू होते ही बनू कुमारी काटे की कीलों से बनी चौकी पर, बिना अन्न ग्रहण किए, लगातार 9 दिनों तक पेट के बल लेटकर कलश धारण कर रही हैं। यह वाक्या भंडारो गांव कि है। जहां स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इस अद्भुत साधना को देखने पहुंच रहे हैं। कन्या की माता गीता देवी एवं पिता राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ पूजा-पाठ में गहरी रुचि रखती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कठोर तपस्या करने का यह उसका लगातार दूसरा वर्ष है। तथा पंडित दामोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.