गिरडीह, मार्च 10 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के भंडारो गांव में नव निर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित छठे दिन श्री श्री 1008 देवी भागवत शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के पावन अवसर पर प्रतिदिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचकर माता की परिक्रमा कर रहे हैं तथा यज्ञ में आहुति देकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। महायज्ञ के सफल संचालन के लिए गठित कमिटी के अध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद, सचिव महेन्द्र साव, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद वर्मा, नंदलाल प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा (ढाबातरी), कुलदीप शरण वर्मा, प्रयाग विश्वकर्मा, उपसचिव वीरेन्द्र कुमार वर्मा, अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी यशवंत कुमार, सां...