गिरडीह, मार्च 10 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के चुंगलखार पंचायत अंतर्गत भंडारो गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 देवी भागवत शतचंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य कथावाचक वृंदावन के गोरीधाम से पधारे धर्माचार्य शास्त्राचार्य शिवम साधक महाराज ने अपने अमृतमय प्रवचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने देवी भागवत के महत्व को बताते हुए कहा कि माता भगवती की भक्ति मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.