लखीमपुरखीरी, मई 6 -- ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ लड्डू, पकवान और प्रसाद अर्पित कर भगवान हनुमान की आराधना की। मंदिरों में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- जेठ के पहले मंगल पर जगह-जगह भंडारा, मंदिरों में उमड़ी भीड़विशेष आयोजन शहर के प्रमुख स्थानों जैसे विकास भवन के सामने, नगर पालिका परिसर के पास, कंपनी बाग क्षेत्र और राजापुर स्थित संकट मोचन वीर बाबा मंदिर के आसपास विशेष आयोजन देखने को मिले। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, हलवा और लड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.