भंडारे से लौट रहा बुजुर्ग गश खाकर गिरा, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- कुंडा, संवाददाता। भंडारे से साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग अचानक गिरे तो रात भर सड़क किनारे पड़े रहे। सुबह राहगीरों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी से रायबरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। नगर पंचायत कुंडा के तिलौरी इंदारा मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय सुन्दर लाल पटेल शुक्रवार शाम गांव में आयोजित भंडारे में साइकिल से गए थे। वहां से वह किसी काम से मुसन्नापुर चले गए। बताया जाता है कि देर रात घर लौटते समय जैसे ही वह शेरगढ़ गांव के सामने पहुंचे, अचानक गश खाकर साइकिल समेत गिर गए तो पूरी रात वहीं पड़े रहे। शनिवार सुबह राहगीरों ने अचेतावस्था में देखा तो परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज को सीएचसी लाए। सीएचसी में चिकित्सकों ने लकवा मारने की बात कहकर रेफर कर दिया। परिजन उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.