भंडारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- फर्रुखाबाद। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय परिवार ने बघार, भोजपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. अतिक्ष सिंह ने स्वयं प्रसाद वितरित किया। भंडारा से पूर्व कुलाधिपति डा. अनार सिंह एवं विश्वविद्यालय परिवार ने बजरंगबली की पूजा अर्चना की और देश-दुनिया में शांति और समृद्धि कामना की। चेयरपर्सन डा. अनीता यादव, प्रति कुलाधिपति डा. अंचल सिंह, उपस्थित रहे। अरुण कुमार, विवेक आदि ने व्यवस्था संभाली। फोटो 10परिचय: भंडारे में प्रसाद बांटते डा. अतिक्ष सिंह । यह भी पढ़ें- बीआरडी में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने आयोजित किया भंडारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.