उन्नाव, अप्रैल 22 -- गंज मुरादाबाद। क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थित बाबा कुटी ख़भौली पर भी नागा संन्यासी श्री श्री 1008 महंत राममुनि महाराज की अध्यक्षता में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित रामदेव तिवारी ने सज्जन द्विवेदी व शुभम दीक्षित दोनों आचार्यों के साथ वेद मंत्रोच्चार के साथ अमित शुक्ला, शिखर बाजपेई व लवकुश तिवारी कुल तीन बटुकों कि उपनयन संस्कार कराया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद आयोजित भण्डारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देवेंद्र, राजेंद्र, राकेश कुमार व अनूप आदि ने तीनों बटुकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...