उरई, अप्रैल 12 -- जालौन। क्षेत्रीय ग्राम सिकरीराजा में कुंवरजू महाराज मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद चखा। सिकरीराजा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भागवताचार्य रमाशास्त्री दीदी ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराया। यज्ञाचार्य अमन शास्त्री ने हवन पूजन के साथ यज्ञ क्रियाएं संपन्न कराईं और पूर्णाहूति दिलाई। इसमें विश्व के कल्याण और सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की। अंत में कथा स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और भंडारे का प्रसाद चखा। भंडारे के आयोजन में दूधाधारी महाराज, सत्यनारायण दास, वीरू महाराज आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.