गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। रेलवे-स्टेशन मार्ग के बाबा प्रकाश पुरी चौक पर सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कमेटी के दयानंद, महाबीर, प्रवीण, बृजपाल आदि ने कहा कि यह कार्य पिछले दस साल से किया जा रहा है। समाजसेवी राजेश पटेल ने कहा की सिलेंडर के लिए मजदूर वर्ग बहुत परेशान है। इस लिए भंडारा खास तौर से दिहाड़ी मजदूरों के लिए लेबर चौक पर भी किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस भंडारे का फायदा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...