भंडारे में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- पूरनपुर खजूर स्थित प्राचीन शिवालय बाबा दूधनाथ धाम में सोमवार को नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में राम जानकी की मूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। दूधनाथ धाम सेवा संस्थान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ रही। प्र्राण प्रतिष्ठा के बाद धाम पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में देर शाम तक श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष विपिन तिवारी ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र, अजय नारायण तिवारी, प्रेमनाथ पांडेय, वंशराज सिंह, आदित्य त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, रंविशंकर सरोज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति में सराबोर हुआ शहर
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.