सिद्धार्थ, जनवरी 1 -- पथरा बाजार। पथरा बाजार में चल रही नौ दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ बुधवार को संपन्न हुई। यज्ञ में पुरोहितों ने लोक कल्याण की कामना के साथ अग्निदेव को आहुतियां समर्पित की। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन भी हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शामिल हो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ संचालक शुभम मिश्र ने कहा कि यज्ञ से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है। वही मानव को मानसिक शांति भी मिलती है। आसपास के लोगों के मन के विकार दूर हो जाते हैं और वातावरण पवित्र हो जाता है। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण कसौधन, विजय बहादुर अग्रहरि, दिनेश कसौधन, कुंवर बहादुर अग्रहरि, सनी कसौधन, हेमंत कसौधन, रमेश कसौधन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...