बस्ती, मार्च 31 -- रुधौली। नगर पंचायत रुधौली मे चैत्र रामनवमी पर्व पर नगर पंचायत रुधौली के महादेव सिंह रोड स्थित मां अष्टभूजी विजया भवानी मन्दिर पर अखंड रामायण के समापन पर सोमवार की शाम को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसार ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार सोनी ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पुष्करादित्य सिंह, रवि सिंह, रमन पांडेय, दुर्गाप्रसाद मिश्र, रत्नेश राय, विनोद द्विवेदी, मनोज सोनी, हृदयराम यादव, कैलाश नाथ मिश्रा, विनोद गौड़, अजय चौरसिया, अनिल कसौधन, आर्यन शर्मा सहित आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.