भंडारे में भक्तों ने लिया प्रसाद
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- थाना शारदा नगर के क्षेत्र ग्राम कालिका पूर्व में बाबा नागेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूर्व ब्लाक प्रमुख नकहा राज बहादुर वर्मा ने भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने बताया कि लगभग 40 वर्षों से प्रतिवर्ष रामायण हवन तथा कन्या भोज भंडारा कराते हैं। प्रत्येक सोमवार को शिव जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। क्षेत्र में कई वर्षों से लगभग 30 गांव के लोग भंडारे में शामिल होते हैं। भंडारे में ब्लाक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.