उरई, फरवरी 17 -- जालौन। शिवरात्रि पर अखंड रामायण पाठ और हवन पूजन के बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में शुमार नागेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के मौके पर शिव आराधना की गई। उरई मार्ग पैट्रोल पंप पर स्थित मंदिर में रात नौ बजे से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पंडित अमित ने रूद्राभिषेक संपन्न कराया। इसके अलावा तहसील परिसर, जोशियाना में विष्णु अग्रवाल, चौधरयाना में अधिवक्ता उमेश दीक्षित के यहां हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा। इस मौके पर पुजारी कमलेश महाराज,गोलू कश्यप, जय पचौरी, देवेंद्र प्रजापति, रामू भदौरिया, लवकुश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.