भंडारे में प्रसाद पाने को जुटे श्रद्धालु
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- उत्तराखंड निवासी सोनू केसरवानी हर वर्ष सावन महीने में बाबा हौदेश्वरनाथ धाम का दर्शन पूजन करने को आते हैं। शुक्रवार को भी वह सपरिवार बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पहुंचे। गंगा मैया का दर्शन पूजन कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरित किया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया तो देर शाम तक श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद पाते रहे। इस मौके पर मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा अयोध्या प्रसाद, धुन्ना गोंसाई, मोहित मिश्रा, आदित्य केसरवानी, प्रीत, हरिश्चन्द केसरवानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.