भंडारे में जा रहे दो साधुओं की सड़क हादसे में मौत
बुलंदशहर, मई 25 -- थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो साधुओं की मौत हो गई। शनि देव मंदिर के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दोनों साधु उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे और दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना शिकारपुर क्षेत्र स्थित चामुंडा देवी मंदिर आश्रम में रहने वाले साधु ओम भारती पुत्र गिर्राज भारती( 60 वर्ष)और रघुनंदन गिरी(65 वर्ष) पुत्र राधेश्याम गिरी सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से मांडव आश्रम में चल रहे भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ एक बाइक पर अन्य साधु थे जो ओवरटेक कर आगे निकल गए। जब वह ऊंचागांव के शनि देव मंदिर के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई。 यह भी पढ़ें- भंडारे में जा रहे दो साधुओं की सड़क हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.