भंडारे में खाना परोस रहे युवक से मारपीट
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- भरथना। कस्बे के कृष्णानगर स्थित लंगूर की मठिया मंदिर में सोमवार को भंडारे के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई, भाभी और करीब 13 वर्षीय भतीजी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। देर शाम पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला। यादव नगर निवासी अतुल कुमार ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह लंगूर की मठिया मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को खाना परोस रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवेक यादव ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दो नामजद तथा दो अज्ञात ने एकराय होकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.