औरैया, मार्च 18 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सुदनीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का बुधवार को भव्य समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। सात दिवसीय कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथावाचक दंडी स्वामी अच्युतानंद सरस्वती महाराज ने अपने प्रवचनों में धर्म, सत्संग और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समापन अवसर पर उन्होंने वर्ष 2027 में प्रस्तावित धार्मिक आयोजनों की भी घोषणा की। बताया कि अप्रैल में अजीतमल स्थित शंकर जी की बगिया में विशाल यज्ञ तथा मई में सुदनीपुर में भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा समापन के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के मुख्य संयोजक साद्देश सिंह सेंगर, नीती सिंह व शकुन्तला देवी ने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.