भंडारे में आने के लिए बंदरों को दिया निमंत्रण, आज आएंगे हजारों में
बाराबंकी, मई 22 -- रामसनेहीघाट। रामसनेहीघाट में आस्था, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम शनिवार को एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब स्थानीय बूढ़े हनुमान जी मंदिर परिसर में बालाजी पूजा समिति की ओर से विशाल मालपुआ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अनूठे आयोजन की सबसे खास बात यह है कि सबसे पहले बंदरों को देसी घी से बने मालपुए प्रसाद स्वरूप परोसे जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू होगा। करीब 28 वर्षों से लगातार चल रही इस परंपरा को क्षेत्र में विशेष श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन की शुरुआत स्वर्गीय भगवान दुबे ने की थी। उनके निधन के बाद अब कस्बे के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता और उनकी टीम पूरे समर्पण के साथ इस धार्मिक आयोजन को आगे बढ़ा रही है।
विशेष विधि से अभिमंत्रित चने शुक्रवार सुबह समिति के सदस्यों ने सुमेरग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.