इटावा औरैया, जून 16 -- भरथना। थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने आए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खेतों में पड़ा मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना से मौत होने की संभावना मान रही है। अलीगढ़ के कासिमपुर थाना क्षेत्र के खुशीपुरा निवासी 32 वर्षीय अजय उर्फ लालू सोमवार सुबह अपने रिश्तेदारों के यहां चंदपुरा गांव में आयोजित भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने आया था। सोमवार की रात नौ बजे उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित मोबाइल टावर के पास खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर ए...