भंडारे के सामने ताजिए का बाजा बजाने पर विवाद,मारपीट, पत्थरबाजी
लखीमपुरखीरी, जून 22 -- फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव में सोमवार की शाम को भंडारे के सामने ताजिए के बाजे बजाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पत्थरबाजी भी की गई। इस झड़प में चार लोगों को चोटें आई हैं। गांव में पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया है। फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव में सोमवार की दोपहर को एक धर्मस्थल पर भंडारा चल रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान विशेष समुदाय के लोग ताजियों का बाजा बजाते हुए वहां से निकले। इस दौरान उड़ रही धूल को लेकर कुछ लोगों ने एतराज किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनकी भिड़ंत हो गई। पहले मारपीट हुई और उसके बाद दोनों ओर से पत्थर भी फेंके गए। इस दौरान मारपीट में चार लोग सामान्य रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल ही फरधान व फूलबेहड़ थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.