भंडारे के सामने ताजिए का बाजा बजाने पर बवाल, दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर, चार घायल
नई दिल्ली, जून 23 -- UP News: यूपी के लखीमपुर में सोमवार शाम को बवाल हो गया। दरअसल, भंडारे के सामने ताजिए का बाजा बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया। वहीं, घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। ये घटना फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव में सोमवार दोपहर एक धर्मस्थल पर भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान विशेष समुदाय के लोग ताजियों के साथ बाजा बजाते हुए वहां से गुजर रहे थे। बताया जाता है कि बाजे और उड़ रही धूल को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.