रामगढ़, मार्च 25 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कनकी बंधवा टोला में श्री श्री 108 हनुमंत लाल के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ बुधवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हनुमान जी का पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य अभिषेक शास्त्री, यज्ञाचार्य विनोद पांडेय, सचिदानंद पांडेय, राजेश पांडेय, संदीप पांडेय ने हनुमंत लाल के प्राण प्रतिष्ठा कर महायज्ञ संपन्न कराया। जबकि यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के विनोद यादव, मुंशी यादव, अशोक साव, विशेश्वर राम, बबलू साव, मनोज यादव, दीपक महतो, कोल्हा यादव, रविंद्र महतो, खेमलाल यादव, नेमन यादव, राजकुमार राजू, तूफानी राम, धनराज यादव, तुलेश्वर साव, टेकलाल यादव, हीरा यादव, मित्रलाल महतो, बुधन साव, चंद्रशेखर यादव, रामकुमार यादव, रुपालाल साव, पिंटू साव, गुलशन साव आदि ग्रामीण ...